एसटीएफ ओर साइबर क्राइम पुलिस ने किया ठगी गिरोह का सरगना गिरफ्तार
उत्तराखंड देहरादून एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के चलते एसटीएफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है आपको बता दें साइबर अपराधी आम लोगों से गाड़ी कमाई हड़पने के लिए रोज नए.नए तरीके अपना रहे हैं केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह के सरगना को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है साथ ही आपको बता दे कि देहरादून के एक व्यक्ति के साथ भी केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई थी जिसके बाद एसटीएफ पुलिस ओर साइबर क्राइम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई जाने के बाद झारखंड से अमन मंडल को गिरफ्तार किया गया जोकि काफी बड़ा शातिर किस्म का साइबर अपराधी है आरोपी द्वारा कई राज्यों में इस प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है हालांकि फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

