एनएसयूआई कार्यकर्ता का TOD के विरोध मे कांग्रेस भवन देहरादून से घंटाघर तक मार्च, सरकार युवाओं को डरा कर इस योजना को लागू करना चाहती है।

एनएसयूआई कार्यकर्ता का TOD के विरोध मे कांग्रेस भवन देहरादून से घंटाघर तक मार्च, सरकार युवाओं को डरा कर इस योजना को लागू करना चाहती है।
Spread the love

देहरादून — एनएसयूआई द्वारा TOD के विरोध में कांग्रेस भवन देहरादून से घंटाघर तक मार्च का आयोजन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ता सुबह से ही कांग्रेस कार्यालय मे जमा होना शुरू हुए। 12:00 बजे नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला लेकर मार्च किया। घंटाघर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद पुतला दहन किया गया। युवाओं को समर्थन देने खटीमा के विधायक भुवन चंद्र कापड़ी भी मौके पर पहुंचे। कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर तक निकाले पैदल मार्च में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला दहन करने के बाद एनएसयूआई अध्यक्ष मोहन भंडारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि tod योजना के नाम पर केंद्र सरकार ने छलावा किया है। युवा लंबे समय से भर्ती की तैयारी कर रहे है और केंद्र सरकार चार साल का झुनझुना थमा रही है।

मीडिया से वार्ता करते हुए भुवन कापड़ी ने कहा कि, “देश के युवा सेना में भर्ती होने का सपना देखकर वर्षो मेहनत करते हैं लेकिन सरकार ने अभी तक आर्मी की जो परिक्षाएं करवाई उनके परिणाम घोषित नही किए और उपर से अग्निपथ योजना ले आई इससे युवाओं में काफी रोष है और हम युवाओं की मांगों का समर्थन करते हैं और सरकार से मांग करते हैं की इस योजना को वापस लिया जाए।”

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि,“सरकार युवाओं को डरा कर इस योजना को लागू करना चाहती है यदि सरकार TOD को वापस नहीं लेती है तो एनएसयूआई आने वाले दिनों में प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *