तीसरी प्रेमिका का पता चलने पर पति से परेशान पत्नी दो बच्चों के साथ पहुंची कोतवाली।

तीसरी प्रेमिका का पता चलने पर पति से परेशान पत्नी दो बच्चों के साथ पहुंची कोतवाली।
Spread the love

 

हरिद्वार —रुड़की के गणेशपुर में पति की तीसरी प्रेमिका का पता चलने पर पत्नी अपने दो मासूम बच्चों को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची जहां उसने अपने पति के सामने जमकर हंगामा काटा।जिसे पुलिस ने शांत कराया। पति के माफी मांगने और प्रेमिका से किसी भी तरह का सम्बंध ना रखने के लिखित आश्वासन के बाद ही उसकी पत्नी अपने बच्चों को लेकर वापस लौटी।

दरअसल रुड़की निवासी मीनाक्षी का विवाह चार साल पहले गणेशपुर निवासी दीपक से हुआ था।मीनाक्षी का आरोप है कि उसके साथ उसके पति दीपक ने बड़ा धोखा किया है पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी मेरे साथ की लेकिन शादी के बाद से ही दीपक और उसके ससुराल वाले उस पर दहेज की मांग पूरी ना करने पर मारपीट करते आए है। आरोप है कि अब उसका पति अपनी तीसरी प्रेमिका के जाल में फंसा है जिसकी सूचना पर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंची है। मीनाक्षी का आरोप है कि उसका पति घर से बाहर रहता है और परिवार चलाने के लिए कोई खर्च भी नहीं देता है जिससे उसके सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है, वहीं पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर की रहने वाली महिला मीनाक्षी गंगनहर कोतवाली पहुंची जहां महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी को चार साल हुई थी उसके पति के कई अन्य महिलाओं से संबंध हैं, महिला ने बताया कि पहले तो उसके पति के एक रिश्तेदार महिला के साथ संबंध थे, इसके बाद एक अन्य महिला से संबंध हो गए, उसे इनके बारे में पता चला तो पति को किसी तरह से समझाने पर कुछ दिन तो पति ठीक-ठाक रहा लेकिन पिछले कुछ समय से पति अलग रह रहा है और वह उसे घर का खर्च भी नहीं दे रहा है, वहीं जब उसने इसकी छानबीन की तो पता चला कि उसके पति के तीसरी महिला से भी संबंध हो गए हैं, जिसके बाद परेशान होकर वह कोतवाली पहुंची है, पुलिस ने उसके पति को कोतवाली बुलाया और उससे पूछताछ की तो पत्नी ने कोतवाली में ही पति को खरी-खोटी सुनाई जिससे मौके पर जमकर हंगामा हुआ, वहीं पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया, पुलिस ने पति को हिरासत में मामले की छानबीन शुरू कर दी है, मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *