दोस्त के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराने आये युवक को होशियारी पड़ी भारी, मुकदमा हुआ दर्ज।
रुड़की–युवक को होशियारी पड़ी भारी, शरीर पर मुर्गे का खून लगा कर पहुंचा थाने भगवानपुर थाने में गुरुवार को अजीब-ओ गरीब मामला सामने आया है, यहां एक युवक अपना मेडिकल कराने के लिए भगवानपुर थाने में मुर्गे का खून लगाकर पहुंच गया और पुलिस से मेडिकल के लिए मजरूबी चिट्ठी मांगने लगा, हालांकी जब पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ तो सारा राज खुल कर सामने आ गया पुलिस ने उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की है।
रिहान निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर का अपने दोस्त कदीर निवासी शाहपुर थाना भगवानपुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी रिहान अपने दोस्त कदीर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करना चाहता और उस के लिए डॉक्टर से मेडिकल कराने की जरूरत थी, इसके लिए रिहान ने एक प्लान बनाया जिसमें वो सफल नहीं हो पाया।
रिहान सिर और कपड़ों पर मुर्गे का खून लगाकर भगवानपुर थाने पहुंचा और पुलिस ने मेडिकल के लिए मजरूबी चिट्ठी मांगी, लेकिन पुलिस ने देखा की उसके सिर पर किसी भी तरह की चोट नहीं थी, हालांकि सिर और कपड़ों पर खून जरूर लगा हुआ था।
पुलिस ने जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की तो रिहान के बताया कि वह मुर्गे का ब्लड लगाकर मेडिकल के लिए चिट्ठी मजरुबी लेने आया है, ऐसे में पुलिस ने उस पर उल्टा मामला दर्ज कर दिया है, रिहान के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है।


