सिडकुल की महिला कर्मी पर धर्म परिवर्तन का दबाव, नौकरी से निकाला।

सिडकुल की महिला कर्मी पर धर्म परिवर्तन का दबाव, नौकरी से निकाला।
Spread the love

 

रुद्रपुर –पंतनगर सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत एक युवती ने दो मुस्लिम अधिकारियों पर शारीरिक संबंध बनाने सहित गंभीर आरोप लगाया है। जिसको लेकर आज हिंदू युवा वाहनी द्वारा फेक्ट्री गेट में पहुंच हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सुपरवाइजर को हिरासत में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। सिडकुल पंतनगर में हेलमेट बनाने वाली कंपनी के दो मुस्लिम अधिकारियों में महिला कर्मी ने शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर नौकरी से बाहर करने और उसके धर्म के प्रति गलत टिप्पणी कर धर्म परिवर्तन के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कंपनी गेट पर जमकर हंगामा काटा और धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने दोनों अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने शारीरिक शोषण का दवाब बनाने अधिकारियों द्वारा उनके धर्म को अपनाने के लिए दवाब बनाने का आरोप लगाया है। ये मामला बेहद संगीन है और इस पर पुलिस को कड़ा एक्शन लेना चाहिए। ऐसी घटनाएं कंपनी में होना बड़ी चिंता का विषय है। हंगामा बढ़ने पर कंपनी कर्मियों ने मुख्य गेट को बंद कर दिया और कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। बवाल बढ़ने पर सीओ सिटी सहित सिडकुल चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक अधिकारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उन्होंने दोनों पक्षों से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित पक्ष को इस मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *