भाजपा से राज्यसभा सदस्य पद की उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत हासिल की,विधानसभा सचिव से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया।

भाजपा से राज्यसभा सदस्य पद की उम्मीदवार ने निर्विरोध जीत हासिल की,विधानसभा सचिव से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया।
Spread the love

देहरादून –भाजपा से राज्यसभा सदस्य पद की उम्मीदवार डॉ. कल्पना सैनी को निर्विरोध जीत हासिल हुई हैं। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल ने डॉ. कल्पना सैनी को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने चुने जाने पर प्रमाणपत्र सौपा है।  कल्पना सैनी ने राज्यसभा सदस्य बनाए जाने पर पार्टी का धन्यवाद प्रकट किया हैं। साथ ही महिलाओं के विकास को लेकर काम करने की बात कही है।

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य का निर्विरोध चुनाव जीतने के बाद डॉ कल्पना सैनी ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कल्पना सैनी को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया|

डॉ कल्पना सैनी ने आज विधानसभा भवन में विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल से राज्यसभा सदस्य का सर्टिफिकेट लिया| इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की व कई विषयों पर वार्ता भी की| इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई नेता व उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे|

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *