गीता एक ऐसा अद्धभुत ग्रंथ है जो पूरी दुनिया की मानव जाति के लिए- स्वामी अवधेशानंद गिरी

गीता एक ऐसा अद्धभुत ग्रंथ है जो पूरी दुनिया की मानव जाति के लिए- स्वामी अवधेशानंद गिरी
Spread the love

 

देहरादून — अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर केजी बहल द्वारा श्रीमद्भगवत गीता के अंग्रेज़ी काव्य में अनुवाद के प्रकाशन के लिए जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना के साथ ब्रिगेडियर केजी बहल अपने द्वारा अंग्रेज़ी काव्य रूप में अनुवादित गीता के प्रकाशन के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं लेने जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी के पास पहुंचे। उनको अनुवादित गीता अवलोकन के लिए सौंपी जिसके अवलोकन के बाद स्वामी जी ने ब्रिगेडियर बहल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित ही उनके द्वारा किये गए गीता के अंग्रेज़ी काव्य रूपी अनुवाद का लाभ दुनिया के उन करोड़ों लोगों को होगा जिनकी मातृभाषा अंग्रेज़ी है।

स्वामी जी ने कहा कि गीता एक ऐसा अद्धभुत ग्रंथ है जो पूरी दुनिया के मानव जाति के लिए है व उसके संदेश शाश्वत हैं जो कल आज और आने वाले कल हमेशा एक जैसे ही सत्य रहेंगे। उन्होंने ब्रिगेडियर बहल को आशीर्वाद व गीता अंग्रेज़ी काव्य रूप अनुवाद के प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं दी। स्वामी अवधेशानंद गिरी जी ने सूर्यकांत धस्माना को अपने संदेशों की पुस्तिका फुटप्रिंट्स 2 भेंट की व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। सूर्यकांत धस्माना के साथ डॉक्टर राजेन्द्र पराशर भी उपस्थित रहे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *