डोईवाला के नकरोदा में बंद पड़े मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी।

डोईवाला के नकरोदा में बंद पड़े मकान में चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी।
Spread the love

देहरादून–डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 99 के नकरौंदा गुलरघाटी देवीपुरा क्षेत्र में अनिल गैरोला के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया गैरोला जी ने हाल ही में नया मकान बनवाया था, गैरोला अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते है, ओर वंही दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग में नौकरी करते हैं लेकिन चोरों ने बंद घर को देखते हुए हाथ साफ कर दिया जिसमें टीवी और पानी के नल, सिलेण्डर, कूलर ओर हज़ारो का सामान चोर उड़ा कर ले गए, पड़ोसियों ने जब सामने के दरवाजे के ताले टूटे देख कर चोरी का अंदाजा हुआ, स्थानीय लोगों की ओर से 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी गई और पत्रकार श्रीनिवास पंत के द्वारा डीजीपी अशोक कुमार के अलावा स्थानीय विधायक को भी जानकारी दी गई उसके बाद 1905 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इस पूरे प्रकरण की जानकारी तत्काल साझा की जिसके बाद तत्काल प्रभाव से बालावाला चौकी इंचार्ज और हर्रावाला चौकी इंचार्ज के साथ ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे । वहीं स्थानीय लोगों ने इकट्ठा होकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस से साझा की और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान बुद्ध देव सेमवाल ने भी मौके पर पहुंच कर क्षेत्र में अराजक होती समस्याओं से पुलिस को रूबरू कराया, जहां पुलिस ने पूरे मामले का पटाक्षेप करने का आश्वासन दिया है और उम्मीद जताई है कि जल्द से जल्द इस चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *