कुमाऊँ विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 58,640 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। ।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय का 17वां दीक्षांत समारोह आयोजित, 58,640 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई। ।
Spread the love

नैनीताल–

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह के दौरान 58हज़ार 640 उपाधिधारको को उपाधि,410 को पीचड़ी,115को मेडल, 5 नगद पुरस्कार,1डीएससी व 2 डिलीट उपाधि प्रदान की गयी।
इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जरनल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने कहा है कि पिछले दो साल कोरोना की कठिन चुनौतियों के बाद भी कुमाऊं विवि उपलब्धि अर्जित करने में सफल रहा है। कुमाऊं विवि के नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग व अन्य की वैज्ञानिक खोज पर आठ अंतरराष्ट्रीय पेटेंट प्राप्त करना विवि के लिए बड़ी उपलब्धि है।
राज्यपाल शुक्रवार को कुमाऊं विवि के 17 वें दीक्षा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उपलब्धि के बाद भी सुधार की आवश्यकता बनी हुई है। उन्होंने नई शिक्षा नीति के मूलभूत सिद्धान्तों के अनुसार ज्ञान को कौशल से, नए को प्राचीन से, भाषा को विषयों से तथा ग्लोबल को लोकल से जोड़ने की जरूरत बताई। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण, पर्यटन गतिविधियों के एक साथ बढ़ाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही जैव विविधता, पर्यावरण की रक्षा, पर्यटन बढ़ाने की दिशा में शोध व अनुसंधान की कार्ययोजना तैयार की जाएं। ज्ञान को लोगों की आजीविका और जीवनशैली को सरल व सुगम बनाया जाए। पलायन सबसे बड़ी चुनौती है, इसका समाधान शोध, अनुसंधान व कार्ययोजना से निकल सकता है। 120 में से 95 गोल्ड मेडल बेटियों के मिलने पर उन्होंने हर्ष जताया। कुलपति प्रो एनके जोशी ने विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि अर्जित की है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना संकट के दौर में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर काम किया है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम के लिए कुलपति प्रो जोशी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। नए शैक्षणिक सत्र से नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है। इसमें प्राचीन ज्ञान के साथ ई लर्निंग का समावेश भी है। राज्य में उच्च शिक्षा का जो पाठ्यक्रम तैयार किया है, उसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, थ्री डी मशीन, डेटा विश्लेषण, जैव प्रौद्योगिकी का समावेशन से अत्याधुनिक क्षेत्रों में कुशल पेशेवर तैयार होंगे।इस अवसर पर राज्यपाल ने 58 हजार से अधिक डिग्री, 410 शोध उपाधि प्रदान करने के साथ ही टॉपर छात्रों को मेडल प्रदान किये।

इस अवसर पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परिसर निदेशक प्रो एलएम जोशी, प्रो आरके पांडे, प्रो एबी मेलकानी, प्रो पीसी कविदयाल, प्रो प्रदीप गोस्वामी, प्रो एसपीएस बिष्ट, प्रो एलएस लोधियाल, प्रो ललित तिवारी, प्रो एनजी साहू, डॉ अशोक कुमार, प्रो जीत राम समेत अन्य उपस्थित थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *