गैंगस्टर यशपाल तोमर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने वाला जिला प्रशासन अब उसी पर शिकंजा कसा, सैकड़ों करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति कुरुख।
हरिद्वार– गैंगस्टर यशपाल तोमर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने वाला जिला प्रशासन अब उसी पर शिकंजा कसने लगा है। यशपाल तोमर के एक और रिश्तेदार की करोड़ों की बेशकीमती जमीन को कुर्क करने के डीएम कोर्ट ने आदेश दिए हैं। यह जमीन ज्वालापुर में जुर्स कंट्री के पीछे थी और यशपाल तोमर ने अपने रिश्तेदार के नाम खरीदी थी। एसटीएफ ने जांच कर पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है।
गैंगस्टर यशपाल तोमर के खिलाफ हरिद्वार जिला प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेश पर यशपाल तोमर के रिश्तेदार की करीब 45 बीघे जमीन कुर्क की गई है। इस जमीन की मार्केट वैल्यू करीब 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हरिद्वार तहसीलदार शालिनी मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जमीन की कुर्की की कार्यवाही की। इससे पहले भी यशपाल तोमर की सैकड़ों करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति कुरुख की जा चुकी है। गैंगस्टर यशपाल तोमर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बड़े नौकरशाहों के साथ मिलकर लोगों को डरा धमका कर और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर उनकी जमीन हड़पता था। हाल ही में एसटीएफ ने यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया था। कल उत्तराखंड के दो सीनियर आईएएस और 1 आईपीएस अधिकारियों के रिश्तेदारों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इन बड़े नौकरशाहों का भी यशपाल तोमर के साथ कनेक्शन सामने आ रहा है।


