फटी जींस को लेकर फिर बोले पूर्व मुख्यमंत्री,” फटा कपड़ा हमारी संस्कृति नहीं”।
देहरादून—फटी जींस को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत एकबार फिर से बयान देकर चर्चाओं में आ चुके है। मुख्यमंत्री रहते हुए तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस पहनने वालो पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद तीरथ सिंह रावत की काफी किरकरी हुई। वहीं अब तीरथ सिंह रावत ने फटी जींस पहनने वालो पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे संस्कारों में नही है फटी जींस पहनना। पहले हम फटे कपड़ो को सिलने का काम करते थे और आज के युवा घर लाकर कपड़े फाड़ने का काम करते है। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री का बयान सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने निशाना साधा है। प्रतिमा सिंह का कहना है की अब बीजेपी वाले बताएंगे की जनता क्या खाए क्या पहने, क्या अब भाजपा तय करेगी संस्कृति।

