मुख्यमंत्री पहुचे भद्रराज देवता लिया आशीर्वाद,

मुख्यमंत्री पहुचे भद्रराज देवता लिया आशीर्वाद,
Spread the love

 

मसूरी–उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ मसूरी के प्राचीन मंदिर भद्रराज देवता के प्राचीन मंदिर पहुंचे , जहां उन्होंने भद्रराज देवता का आशीर्वाद लिया और उप चुनाव के बाद फिर से यहां आने की बात कही।

बताते चलें कि भद्रराज देवता के प्राचीन मंदिर में हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है । मसूरी से सटे भद्रराज मंदिर में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और सुख एवं समृद्धि की कामना करते हैं , इस मंदिर की अपनी अलग पहचान है और स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से लोग यहां आकर भगवान भद्रराज का आशीर्वाद लेते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भद्रराज देवता के मंदिर में श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है , उन्होंने कहा कि चार विधानसभाओं से लगे इस मंदिर की अपनी विशेष पहचान है उन्होंने कहा कि मुझे यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यहां के विकास के लिए सरकार संकल्पबद्ध है,

 

भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में प्रतिभाग किया और भद्रराज देवता की पूजा-अर्चना कर प्रभु से प्रदेशवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने भद्रराज मेले के लिए राजकीय मेले की अनुदान राशि प्रदान करने एवं दुधली- डिगोली मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए इसी वित्तीय वर्ष में धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए और बेहतर प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं , और श्रद्धालुओं से भी अपील की जा रही है कि वह जब तक पंजीकरण ना हो तब तक चार धाम यात्रा पर न जाएं ,, चार धाम यात्रा के लिए उचित स्वास्थ्य के बाद ही कार्यक्रम तय करें ।
चंपावत को लेकर उन्होंने कहा कि वे उपचुनाव को लेकर तैयार हैं और भारी बहुमत से चंपावत की जनता उन्हें विजई बनाएगी,,,,, उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि चार धाम यात्रा को और सुगम बनाया जाए इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो,, साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सरकार लगातार निगरानी कर रही है………

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *