चारधाम यात्रा 2022 में मोक्ष प्राप्ति के लिए हो रही श्रद्धालुओं की मौत, भाजपा प्रवक्ता शादाब शम्स का यात्रियों की मौत पर बड़ा बयान,सुनिए उन्ही की जुबानी।
देहरादून
उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 32 श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ चुकी है। जिसको लेकर सरकार व स्वास्थ्य विभाग अपनी-अपनी सफाई देने में लगे हुए हैं। वही बीजेपी प्रवक्ता शादाब शम्स का कहना है कि श्रद्धालुओं की मौत धार्मिक आस्था की बजह से हो रही है। इसके साथ ही बीजेपी प्रवक्ता ने कहा जिन श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मृत्यु हुई है वह लोग बद्री केदारनाथ धाम में अपनी आस्था प्रकट करते हुए मोक्ष के लिए चार धाम यात्रा पर आते है और दर्शन की आस में अपनी बीमारी को छिपाते हैै। ताकि दर्शन हो जाये इस वजह से उनकी मृत्यु हो रही है साथ ही शादाब शम्स ने कहा धार्मिक मान्यता के अनुसार जो भी श्रद्धालु चारों धामों में यात्रा के लिए आ रहे हैं उनका मानना है यदि यहां पर उनकी मृत्यु हो जाती है तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती हैै। यही वजह है श्रद्धालु अपनी बीमारी को छुपाते हुए बहानेबाजी करके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और गंभीर बीमारी की वजह से उनकी मृत्यु हो जा रही है। जबकि सरकार की ओर से बेहतर व्यवस्थाएं चारों धामों में श्रद्धालुओं के लिए की गई है सरकार की ओर से यात्रा को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ।

