सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 7 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी, जानिए क्या रहे मुख्य मुद्दे।

सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 7 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी, जानिए क्या रहे मुख्य मुद्दे।
Spread the love

 

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में 7 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी। प्रदेश में अंतोदय राशन कार्ड धारकों को साल में 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।इसके अलावा कैबिनेट ने कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास इस बैठक में शामिल नहीं हुए। कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास चंपावत विधानसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार में जुटे हैं इस वजह से वह बैठक में नहीं आ पाए। जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज दुबई में होने की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो पाए। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने कैबिनेट के सभी फैसलों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल सात प्रस्तावों पर, चर्चा हुई। कैबिनेट ने सभी प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव के समय जो जनता से वादा किया है उस वादे पर खरी उतरती दिखाई दी है। धामी 2.0 कैबिनेट ने निर्णय लिया है पुलिस सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को हर साल, 3 गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। प्रदेश के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त मिलने पर 1,84,142 कार्ड धारको को लाभ मिलेगा।
: गन्ना चीनी विभाग मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी। पशुपालन विभाग कृत्रिम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को पूर्व की भांति 40 मैदान में पहाड़ में 50 दिन दिए जाएंगे। केदारनाथ में कुछ बिल्डिंगे बननी थी, पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल बनेगी, वही ठेकेदार बनाएगा। हरिद्वार में जिला पंचायत निर्चावन को लेकर चर्चा की गई। इस मामले में कैबिनेट ने एडवोकेट जनरल से विभिन्न विधिक पहलुओं से कैबिनेट को अवगत कराने का अनुरोध किया है। सरकार ने किसानों को गेंहू पर प्रति क्विंटल 20 रुपये का बोनस देने का भी फैसला लिया है। गन्ना चीनी विभाग से मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *