चंपावत उपचुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड बनाना चाहती है भाजपा, जानिए क्या है प्लान

चंपावत उपचुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड बनाना चाहती है भाजपा, जानिए क्या है प्लान
Spread the love

देहरादून—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज किया अपना नामांकन।

नामांकन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कुल देवी देवताओं के मंदिर में जा कर लिया आशीर्वाद।

मुख्यमंत्री की रैली पैतृक घर खटीमा से हुई से शुरू।

जगह जगह पर कार्यकर्ता और जनता कर रही है मुख्यमंत्री का स्वागत।

आम जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कराया नामांकन, पूर्व विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव को भाजपा हल्के में नहीं लेगी। पार्टी इस चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड बनाना चाह रही है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने प्रतिद्वंद्वी दलों के प्रत्याशी चाहे जैसे भी हों, पार्टी पूरी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ेगी।

9 मई को सीएम धामी उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले ही चंपावत में भाजपा के दिग्गज नेता डेरा जमा लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना हुए। पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री भी मुख्यमंत्री के नामांकन के दौरान उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी रविवार को ही चंपावत के लिए रवाना हुए थे। उनके अलावा कुछ और मंत्रियों के भी चंपावत जाने की तैयारी है।

 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, पार्टी ने प्रत्याशी के नाम और सिंबल आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नामांकन के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान एक भव्य जनसभा भी होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चंपावत की जनता से समर्थन की अपील करेंगे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *