राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, सैन्यधाम के निर्माण कार्यों को लेकर मंन्त्री गणेश जोशी ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, सैन्यधाम के निर्माण कार्यों को लेकर मंन्त्री गणेश जोशी ने ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।
Spread the love

देहरादून- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट, सैन्यधाम को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्यधाम के निमार्ण को गति देने के लिए कैम्प कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के सचिव, अपर सचिव, जिला प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान बीते 28-29 अप्रैल को उत्तर भारत के तीन प्रमुख युद्धस्मारकों का अध्ययन कर लौटी टीम द्वारा अपनी संस्तुतियों के संबंध में प्रस्तुतिकरण भी दिया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण को 2023 के अंत तक पूर्ण कर लेने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। बीते दिनों सैन्यधाम जा कर स्थिति का जायजा लिया था। आज हमारी टीम जो कि जालंधर, अम्बाला (र्निमाणाधीन) तथा राष्ट्रीय वार मेमोरियल, दिल्ली के डिजाइन का अध्ययन कर लौटी टीम ने भी अपनी संस्तुतियों का प्रस्तुतिकरण यहां पर दिया है।उन्होंने कहा कि हमारी योजना है कि जिस प्रकार चारधामों को देखने के लिए लोग आते हैं उसी प्रकार सैन्यधाम को देखने के लिए भी लाखों लोग आएंगे। इसलिए सैन्यधाम आने और जाने के लिए सुगम मार्ग होने चाहिए। हमने यह तय किया है सैन्यधाम पहुंचने के लिए दोनों पहुंच मार्गों को विकसित किया जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *