दुखद- माउंट त्रिशूल आरोहण के लिए गए नौसेना के चार अधिकारियों के शव मिले, सर्च ऑपरेशन जारी

दुखद- माउंट त्रिशूल आरोहण के लिए गए नौसेना के चार अधिकारियों के शव मिले, सर्च ऑपरेशन जारी
Spread the love

 

उत्तरकाशी – माउंट त्रिशूल पर एवलांच की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव मिल गए है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को चारों अधिकारियों के शव मिले है, जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी आफिसर हरिओम शामिल हैं। अभियान दल के दो लोग अब भी लापता बताए गए हैं। इनकी तलाश में अभियान जारी है। आपको बता दे कि 23 सितंबर को नौसेना का दल त्रिशूल पर्वत पर आरोहण के लिए सुतोल गांव से आगे निकला था। लेकिन विगत रविवार की सुबह दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। जिसके बाद से लापता सदस्यों की तलाश के लिए अभियान जारी है अभी भी दो लापता लोगों की तलाश की जा रही है

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *