योगी आदित्यनाथ से जुड़ी बड़ी ख़बर,उत्तराखंड आ रहे है सीएम योगी,3दिवसीय दौरे पर सीएम योगी।
देहरादून_ योगी आदित्यनाथ से जुड़ी बड़ी ख़बर
तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
03 मई से 05 मई तक उत्तराखंड में रहेंगे योगी आदित्यनाथ
हरिद्वार स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के होटल का लोकार्पण कार्यक्रम
यमकेश्वर स्तिथ पैतृक आवास जाने का भी है योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम
गुरु के नाम पर बनाए गए डिग्री कॉलेज में गुरु की मूर्ति का करेंगे योगी आदित्यनाथ अनावरण
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। दौरे के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 3 मई को उत्तराखंड पहुंचेंगे और 5 मई तक उत्तराखंड में ही रहेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जिसमें मुख्य रुप से हरिद्वार में बने उत्तर प्रदेश के नए होटल का लोकार्पण कार्यक्रम। साथ ही अपने पैतृक गांव विधानसभा क्षेत्र यम्केश्वर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रदेश के प्रोटोकॉल मंत्री धन सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ के दौरे की पुष्टि की है।


