महिला प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने ऊर्जा विभाग के खिलाफ़ खोला मोर्चा, जमकर की नारेबाजी।
देहरादून—उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदेश में हो रही बिजली कटौती के विरोध में ऊर्जा भवन का घेराव किया है। काफी देर तक ऊर्जा विभाग के गेट पर धरना दिया जमकर नारेबाजी की, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने ऊर्जा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। महिला प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि बढ़ती गर्मी के साथ प्रदेश में बिजली कटौती भी लगातार बढ़ रही है। ऊर्जा विभाग को जनता को राहत देने के लिए पहले से तैयार होना चाहिए था। क्या इनको पहले से पता नही था कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाली है, इनको पहले से ही तैयारी पूरी करनी चाहिए थी, लेकिन अब ऊर्जा विभाग के अधिकारी रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को इसका कारण बता रहे है। जो की समझ में नही आ रहा है।


