उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाने में ही हो रहा बुलडोजर का प्रयोग, विचारधारा सदैव रही है राष्ट्रवादी।

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाने में ही हो रहा बुलडोजर का प्रयोग, विचारधारा सदैव रही है राष्ट्रवादी।
Spread the love

 

देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए हो रही है। बुलडोजर का प्रयोग किसी के विरुद्ध बलपूर्वक नहीं किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, बुलडोजर का उपयोग होगा। अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया कानूनी तौर पर पूरी की जा रही है। अभी तक तीन स्थानों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी में बुलडोजर का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है। प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को आनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना है। इससे सरकारी कार्यालयों और जनता, दोनों के पैसे और समय की बचत हो सकेगी। सभी सरकारी कामकाज को आनलाइन किया गया है। इससे जनता घर बैठे विभिन्न कार्यों को कर सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के भीतर जिज्ञासा होनी चाहिए। स्वाध्याय के माध्यम से हमेशा अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए। व्यक्ति ज्ञान में कभी पूर्ण नहीं होता। हर व्यक्ति को जीवनभर विद्यार्थी रहना चाहिए। वह आज भी स्वयं को विद्यार्थी मानते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प से सिद्धि के मंत्र के माध्यम से निरंतर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। व्यक्ति को अपने मिशन में कोई विकल्प नहीं रखना चाहिए। इससे पहले भाजपा इंटरनेट मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने आवास पर प्रदेश के विद्यालयों और अन्य दुर्गम क्षेत्रों में निश्शुल्क सेनिटरी पैड वितरण को लगाई जाने वाली मशीन का उद्घाटन किया। यूनियन बैंक एवं मानव सेवा समाज सीएसआर के अंतर्गत ये मशीनें उपलब्ध करा रहे हैं।

मानव सेवा समाज के आशीष गिरी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पैड मशीन के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों की 1000 स्कूली छात्राओं को करीब एक वर्ष के लिए निश्शुल्क सेनिटरी पैड वितरण और 20 स्कूलों में सेनिटरी पैड वितरण मशीन लगाई जाएगी। संस्था का लक्ष्य अगले पांच सालों में अधिक संख्या में स्कूलों को इस मिशन के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस कार्यक्रम को सराहा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाएं चला रही है। वर्तमान में सभी को आगे आकर समाज को जागरूक करना होगा, तभी सफलता मिल सकेगी। इस अवसर पर आरजे काव्य, यूनियन बैंक के गिरीश चंद्र जोशी और विपिन यादव उपस्थित थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *