उत्तराखंड के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट जारी, हिमस्खलन का खतरा बड़ा।
देहरादून—उत्तराखंड प्रदेश में गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आज से चार दिन पहाड़ भी तपेंगे और बर्फ पिघलने के साथ हिमस्खलन का खतरा बढ़ने वाला है। जिसके लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में आग लगने के बीच मौसम विभाग ने नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इससे फसलों और सब्जियों को नुकसान होने की भी है। उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में लगी आग से वातावरण में बढ़ी गर्मी के कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने नौ तारीख से लेकर 12 तारीख तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बढ़ते पारे की वजह से फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हो सकता है। विभाग की ओर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 9, 10, 11 और 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी का असर दिखेगा।


