सहकारिता विभाग में भी गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग।
देहरादून- सहकारिता विभाग में भी गड़बड़ी को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर गड़बड़ी को लेकर कई अधिकारियों के तबादले भी कर दिए गए हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सख्त नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि विभाग में अगर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो विभागीय अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है और जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।वही इस मामले को लेकर कैविनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि विभाग द्वारा विषय की जांच कराई जा रही है और सरकार निष्पक्ष होकर इस जांच को आगे बढ़ाने का काम करेगी चाहे इसके लिए एसआईटी जांच करानी पड़े या फिर कोई अन्य जांच उन्होंने कहा हमारी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त है। और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
वही कांग्रेस ने भी अपना रुख साफ करते हुए उत्तराखंड में जिला सहकारी बैंकों में भर्ती घोटाले को लेकर सहकारिता मंत्री इस्तीफा मांगा है, सत्ताधारी पार्टी बीजेपी जीरो टॉलरेंस की सरकार में भष्टाचार में कड़ी कार्यवाही की बात कर रही है।
पिछले दिनों उत्तराखंड के सभी जिलों में 423 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसमे देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में भर्ती प्रक्रिया में नियमों की धज्जियां उड़ाई गयी। बाद में काफी हो हल्ला होने के बाद भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया और नियुक्तियों में गड़बड़ी की जांच की जा रही है। अब इस मामले में कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर है। और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत से कांग्रेस इस्तीफा मांग रही है। कांग्रेस का आरोप है कि खुद को ज़ीरो ट्रोलेन्स का नारा देने वाले आज खुद भष्टाचार में लिप्त हैं।
वहीं इस पूरे मामले में बीजेपी ने साफ किया है कि जो भी इस मामले में दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

