42वां स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपाईयों ने किया मिष्ठान वितरण, बुथ स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक कार्यक्रम।
देहरादून— पूरे देश में बीजेपी आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा आज पार्टी का स्थापना दिवस है। और यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। पार्टी के सभी पदाधिकारी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रमों के आयोजन बूथ स्तर से लेकर ग्राम स्तर किया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज से हमारा सेवा सप्ताह शुरू हो गया है और 1 सप्ताह बाद बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है। पार्टी के तमाम कार्यकर्ता समाज के कमजोर तबके के बीच में जाकर इस कार्यक्रम को मनाने का काम करेगे।
भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पहाड़ों की रानी मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाई दी,,
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भाजपा के शीर्ष नेतृव को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा है कि वे भी पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं,और हम सब पार्टी के कार्यकर्ता हैं,,,और हर कार्यकर्ता समाज के लिए कार्य करता रहा है,,,और पार्टी का मूल मंत्र है कि समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचनी चाहिए…….
वही 42 वर्ष पूर्व भाजपा पार्टी के गठन के समय मसूरी से दिल्ली गए डेलिगेशन के 5 सदस्यों में से एक मसूरी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन मोहन शर्मा ने कहा कि मैं अपने को धन्य समझता हूं कि मुझे 42 वर्षों से पार्टी का कार्य करने को मिला ।



