अतिक्रमण हटाने पर व्यापारी और अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक,नगरपालिका कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी,

अतिक्रमण हटाने पर व्यापारी और अधिकारियों के बीच तीखी नोक झोंक,नगरपालिका कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी,
Spread the love

 

देहरादून-रामनगर में अतिक्रमण के दौरान व्यापारी द्वारा अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर नगरपालिका कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी, व्यापारी द्वारा लिखित माफीनामा मांगने पर मामला हुआ शांत। रामनगर में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वहीं टीम के बार बार अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील को कुछ लोग अनदेखा करते रहे जिसके बाद टीम ने अतिक्रमणकारियों के सामान को जप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच रामनगर के व्यापारी की दुकान का सामान उठाने पर अधिकारियों और व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई, बता दें कि रामनगर में नगर पालिका व तहसीलदार बीसी पंत के नेतृत्व में बाजार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था, इस बीच रामनगर के पैठपड़ाव के एक लोहा व्यापारी का अतिक्रमण उठाने पर अधिकारियों से तीखी झड़प हो गई, जिसमें व्यापारी द्वारा कर्मचारियों व अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। ईओ ने बताया कि पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप करने के बाद ही व्यापारी शांत हुआ। वहीं आपको बता दें कि व्यापारी पर कारवाई करने की मांग को लेकर सैकड़ों नगरपालिका कर्मचारी हड़ताल पे जाने की धमकी देने लगे, जिसके बाद व्यापारी द्वारा लिखित माफीनामा मांगने के बाद ही मामला सुलझ पाया।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *