अकील अहमद ने की पत्रकार वार्ता,कांग्रेस पर लगाये के आरोप।
देहरादून _ कांग्रेस से निष्कासित अकील अहमद ने की पत्रकार वार्ता कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर लगाए गंभीर आरोप कहा_ सभी के संज्ञान में था मेरा दस बिंदुओ का मांग पत्र, जिसमें मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी एक मुद्दा, केवल मुझे क्यों किया गया संगठन से बाहर , हरीश रावत बार बार मेरे ऊपर लगा रहे आरोप सभी नेताओं पर होनी चाहिए थी कार्यवाही_ में पार्टी का हूं निष्ठावान कार्यकर्ता, लेकिन मेरे ऊपर फोड़ा गया हार का सारा ठीकरा मुझे बनाया गया निशाना। उन्होंने कहा कि हरीश रावत बताए 2016 में मुझे क्यों बनाया उपाध्यक्ष और राज्यमंत्री।
अकील अहमद यंही नही रुके उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर भी साधा निशाना उन्होंने कहा कि गणेश गोदियाल ने दिया शर्मनाक बयान कांग्रेस ने अपनी कमियों को छुपाने के लिए मुझे बनाया उपाध्यक्ष , गणेश गोदियाल बताये की क्या मैने अध्यक्ष का लेटर हेड चोरी करने के बाद खुद को बनाया उपाध्यक्ष । आरेन्द्र शर्मा पर हमला बोलते हुए अकीलअहमद यंही नही रुके उन्होंने कहा कि जब 2017 में पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय सहसपुर से प्रत्याशी बनाए गए तो वर्तमान प्रत्याशी ने उनको हराने का काम किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में है गुटबाजी हावी है जो हमेशा कांग्रेस को पीछे धकेलना का काम करते है
प्रीतम सिंह, हरीश रावत के लोग करते है चापलूसी ओर उन्ही के टिकट की होती है पैरवी। में मुस्लिम हु इस कारण मेरे उपर मुस्लिम होने के चलते कार्यवाही हो रही है, रणजीत रावत ने पैसे लेकर टिकट बाटने का आरोप लगाया, इन पर कोई कार्यवाही क्यों नही हुई। रणजीत रावत पर भी हो कार्यवाही। साथ ही अकील अहमद ने 2024 लोकसभा का चुनाव हरिद्वार सीट से लड़ने का एलान किया ।
अकील अहमद ने कहा मुस्लिमो को केवल वोट बैंक समझकर प्रयोग होता है। कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पर लगाए गंभीर आरोप ।
में पार्टी का हूं निष्ठावान कार्यकर्ता हूं, लेकिन मेरे ऊपर फोड़ा गया सारा ठीकरा जो सही नही है , में हाई कमान से इस विषय पे बात करूंगा, मुझे अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
कार्यावाही—अकील अहमद कांग्रेस से निष्कासित संगठन महामंत्री ने अगले 6 साल के लिए किया संगठन से बाहर मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे थे अकील अहमद


