मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, रैली निकालकर भाजपा पर साधा निशाना।

मंहगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, रैली निकालकर भाजपा पर साधा निशाना।
Spread the love

देहरादून-  पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद देशभर में महंगाई भी जोर पकड़ने लगी है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने पैदल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस मुख्यालय से हाथ ठेली के उपर एक्टिवा गाड़ी और गैस सिलेंडर को रखकर कांग्रेस भवन से गांधी पार्क तक रैली निकाल कर विरोध जताया, जिसमें महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि सरकार केवल विधानसभा चुनाव समाप्त होने का इंतजार कर रही थी। जिसके बाद से ही दामों में इजाफा कर दिया गया और आम आदमी बढ़ती महंगाई से परेशान हो गया है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *