धामी के मंत्रियों ने चुनी अपनी विधानसभा अध्यक्ष,उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला को मौका।,

धामी के मंत्रियों ने चुनी अपनी विधानसभा अध्यक्ष,उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला को मौका।,
Spread the love

देहरादून- उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनने जा रही है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का बड़ा फैसला लिया है। जो उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष पद पर किसी महिला का पहला चयन किया गया है।  ऋतु खंडूरी कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं। कोटद्वार से भाजपा की ऋतु खंडूड़ी को आज सीएम कैबिनेट में उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।
उत्तराखंड में जिस तरह महिलाओं की भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका रही है, इसलिए भाजपा महिलाओं के प्रति महत्वपूर्व पद देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। वैसे तो विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अब तक सीनियर विधायकों को ही जिम्मेदारी दी जाती थी। लेकिन इस बार हाईकमान ने महिला कोटे से ऋतु खंडूड़ी को यह जिम्मेदारी सौपी है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *