उत्तराखंड को मिला 12वां मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री मोदी समेत कई केंद्रीय मंन्त्री।
देहरादून- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए है। वहीं पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को भी शुभकामनाएं दी है। जिन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार को दोबारा से सत्ता सौंपने का काम किया है।
– मुख्यमंत्री ने किया सभी का धन्यवाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के बारहवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी केंद्रीय नेताओं और साधु संतों का धन्यवाद दिया उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता ने मुझे एक बार फिर से सेवा करने का मौका दिया है मैं जनता से यह वादा करता हूं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना हर व्यक्ति तक पहुचेगी साथ ही उन्होंने कहा कि कल उत्तराखंड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक है। इसमें जनहित के कई फैसले लिए जाएंगे। और हम आज से ही प्रदेश के विकास को लेकर काम करना शुरू करेंगे जिसमें अगले 10 सालों का रोड मैप तैयार किया जाएगा।
उत्तराखंड प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई मिथक तोड़ते हुए दोबारा से सत्ता पर कब्जा जमाने का काम किया है। जिसके बाद से ही भाजपा नेता खासा उत्साहित है। वहीं राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी पूरे जोश से भरे नजर आए है। साथ ही शपथ ग्रहण के बाद पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी नई युवा सरकार के नए कैबिनेट मंत्रियों से खास बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं गिनाई है। दूसरी तरफ हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने बेहतर काम किया। जिसके चलते बीजेपी की सरकार आई है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी नई सरकार को बधाई दी है।

