सभी मिथकों को तोड़कर धामी लेंगे कल शपथ,दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे धामी।

सभी मिथकों को तोड़कर धामी लेंगे कल शपथ,दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे धामी।
Spread the love

देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को लेंगे शपथ।।

पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी।।

पुष्कर सिंह धामी ने आलाकमान, विधायकों व पार्टी के कार्यकर्ताओं का जताया आभार।।

3 जुलाई 2021 को भाजपा ने सबसे युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को बनाया था मुख्यमंत्री।।

261 दिन बाद भाजपा ने फिर धामी पर लगाया दांव।।

पिछली सरकार में लिए प्रमुख फैसले।।

प्रदेश में चुनाव से पहले 20,000 से ज्यादा खाली पदों पर भर्तियां निकाली।।

31 मार्च तक किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं लिया।।

वेतन विसंगति समिति का गठन किया।।

देवस्थानम बोर्ड को भंग कर बीकेटीसी को जिम्मेदारी सौंपी।।

सभी सरकारी अस्पतालों में 260 जांचों को निशुल्क किया।

अब धामी कैबिनेट में कौन होंगे मंत्री चर्चा तेज।।

जातीय समीकरण व पूर्व मंत्रियों को देखते हुए बनाई जा रही है रणनीति।।

किसे मिलेगी जगह कौन होगा बाहर चर्चा का बाजार गर्म।।

कई पूर्व मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मोहर।।

सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, बिशन सिंह चुफाल को फिर मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह।।

नए चेहरों पर भी चल रहा है मंथन।।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रेमचंद्र अग्रवाल को भी मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह।।

एससी कोटे से चौथी बार चुने गए बागेश्वर से विधायक चंदन राम दास को भी मंत्रिमंडल में लिए जाने की चर्चा।।

कल 23 मार्च को मुख्यमंत्री समेत धामी कैबिनेट लेगी शपथ।।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की शपथ ग्रहण समारोह में आने की संभावना।।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *