केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने चुना विधायक दल के नेता ।
देहरादून- मुख्यमंत्री के तौर पर भले ही पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल छोटा रहा हो। लेकिन इन छ महीनो में धामी के कामकाज की बदौलत बीजेपी दोबारा से सत्ता में आई है। जिसको देखते हुए बीजेपी संगठन ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी को ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं विपक्ष के विधायको ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए चुनावी वादों को पूरा करने की मांग की है।


