उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा हार की समीक्षा, विधानसभा वार बैठक।
देहरादून- उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर अविनाश पांडे की नियुक्ति की है। वहीं प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ पर्यवेक्षक 21 मार्च 2022 को दोपहर 3:00 बजे से पौड़ी और अल्मोड़ा लोकसभा की सभी विधानसभाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही 22 मार्च को सुबह 11:00 बजे से नैनीताल, हरिद्वार और टिहरी लोकसभा की समस्त विधानसभाओं की बैठक होगी। जिसमे सभी जिला, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस के विधायक, प्रत्याशी, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सभी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।


