मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने लोकपर्व फूलदेई मनाया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।

Spread the love

उत्तराखंड पर्व फूलदेई की आप सभी को उत्तराखंड डिस्कवर की ओर से हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं।

देहरादून- फूलदेई लोकपर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये,  शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगें।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *