दो पक्षों के बीच हुआ झगडा, खूनी संघर्ष मे जिसमे एक की मौत तीन घायल।

दो पक्षों के बीच हुआ झगडा, खूनी संघर्ष मे जिसमे एक की मौत तीन घायल।
Spread the love

 

देहरादून- कोटद्वार के गाड़ी पड़ाव मैं एक सनसनीखेज मामला प्रकाश मैं आया जिसमें दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जोकि धीरे धीरे विवाद बढ़ने के बाद लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष मैं तब्दील हो गया विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को अलग कराया और घायल व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल मैं भर्ती कराया जिसमें डॉक्टरों द्वारा बताया गया फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हुए है जिनका उपचार चल रहा है वही पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है

किसी बात को लेकर खूनी संघर्ष हुआ…जिसमे तीन लोग बुरी तरह घायल और एक की मौत हो गयी….बताया जा रहा है कि जो लोग घायल हुए है वे सभी लोग पुताई का कार्य करता था मृतक व्यक्ति जब आरोपियों से पैसे लेने गया…इसी बात को लेकर दोनो में झगड़ा हो गया…झगड़ा इतना बढ़ गया जो खूनी संघर्ष में बदल गया… स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी..ओर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को 108 की मदद से राजकीय बेस हॉस्पिटल पहुचाया। उपचार के दौरान 55 वर्षीय असरफ की मौत हो गयी…ओर घायलों का उपचार चल रहा है…दो पक्षो की लड़ाई की गंभीरता को देखते हुए बेस होस्पिटल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है… वही परिजनों का कहना है कि मारपीट करने वाले आरोपी व्यक्ति अवैध रूप से स्मेक ओर शराब बेचते है और इन लोगो ने फबड़ा हथौड़ी से मारने लगे ओर हमे मार मार कर गभीर रूप से घायल कर दिया।
वही कोटद्वार सीओ ने बताया कि दो पक्षो में आपस मे झगड़ा हुआ जिसमें एक पक्षो को गंभीर चोटे आई है…. इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है…ओर जांच की जा रही है।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *