धामी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधायको ने दिया बयान कि शीर्ष नेतृत्व का आदेश हुआ तो करेंगे सीट खाली।
देहरादून- अलग-अलग विधानसभाओं से पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद भाजपा के विधायकों के बयान सामने आ रहे हैं, जहां अपने मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने की बात कह रहे हैं। वही रामनगर से तीसरी बार विधायक बने दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर हाईकमान का आदेश हुआ तो वह भी अपनी सीट खाली करेंगे। प्रदेश की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चेहरे पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा ने जहा प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल किया, वही खुद मुख्यमंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए जहां मुख्यमंत्री को हार का सामना करना पड़ा। वहीं अब अलग-अलग विधानसभाओं से अपने मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए सीट खाली करने की बातें भी लगातार सामने आ रही है देर शाम कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने भी कहा कि अगर पुष्कर सिंह धामी यहां आते हैं तो वह सीट खाली करेंगे वही जागेश्वर से विधायक मेहरा ने भी कहा कि अगर पुष्कर सिंह धामी यहां से चुनाव लड़ते हैं तो वह सीट खाली करेंगे, कैलाश गहतोड़ी ने भी कहा कि वे सीट खाली, इस तरीके से अलग-अलग विधानसभाओं से अपने मुख्यमंत्री के लिए सीट खाली करने के बयान विधायकों द्वारा लगातार सामने आ रहे है, वहीं तीसरी बार विधायक बने दीवान सिंह बिष्ट ने भी कहा कि अगर भाजपा हाईकमान ने आदेश दिया तो वह भी अपनी सीट खाली करेंगे जैसा उनका आदेश होगा उसी प्रकार कार्य किया जाएगा।