देश सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं,भारत, तिब्बत, सीमा पुलिस बल आजादी का अमृत महोत्सव।

देश सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं,भारत, तिब्बत, सीमा पुलिस बल  आजादी का अमृत महोत्सव।
Spread the love

देहरादून- मसूरी:- भारत, तिब्बत, सीमा पुलिस बल ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मसूरी के एम पी जी कालेज में छात्र छात्राओं को सेना में जाने की कैरियर काउंसलिंग करने के साथ ही कई तरह के टिप्स दिए व कहा कि देश की सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है, जिसका लोग गर्व से सम्मान करते हैं। इस मौके पर उन्होंने सेना में जाने के बारे में विस्तार से बताया।
एमपीजी कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में आईटीबीपी के सहायक सेनानी सपेंद्र कुमार सेठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना या अर्ध सैनिक बलों में सेवा करने से व्यक्तित्व का विकास होता है ,व उनमें देश भक्ति के साथ अनुशासन, व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को बल मिलता है । उन्होंने सेना या अर्ध सैनिक बलों में किस तरह भर्ती के लिए तैयार होना है उसकी विस्तार से जानकारी दी वहीं बताया कि अगर भर्ती होने वाले की पढ़ाई अच्छी है तो उन्हें आगे बढ़ने का भरपूर अवसर मिलता है।

इस मौके पर सेवा निवृत्त उप सेनानी राजश्री रावत ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने बल में एसआई से सेवा शुरू की व उप सेनानी पद से सेवा निवृत्त हुई,
उन्होंने छात्रों का आहवान किया कि वे अपने लक्ष्य को लेकर चले व उसे जब तक प्राप्त नहीं कर लेते उसके लिए कड़ी मेहनत करते रहे ,,उन्होंने कहा कि मसूरी के छात्र बहुत कम है जो आगे बढ़ पाते हैं अधिकतर छात्र अपने लक्ष्यों से भटक गये है जिन्हें मोटीवेट करने की जरूरत है,,, और वह छात्रों को मोटीवेट करने व उनकी कांउंसलिंग करने के लिए तैयार हैं ताकि वे अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें।
वहीं कॉलेज के छात्र अध्यक्ष प्रिंस ने कहा की आज युवा निजि संस्थाओं की तरफ जा रहा है,किन्तु देखा जा रहा है कि उनमें देश प्रेम को लेकर कोई खास उत्साह नजर नहीं आ रहा है,उन्हीने कहा कि सेना और अन्य फोर्सेज़ को ऐसा कैम्प हर महीने लगाना चाहिये ताकि युवाओं में सेना को जॉइन कर मवन और देश का नाम रोशन कर सकें.।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *