राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आया रैगिंग का मामला,मेडिकल कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आया रैगिंग का मामला,मेडिकल कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप।
Spread the love

देहरादून- हल्द्वानी- राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिर सामने आया रैगिंग का मामला

छात्रों को सिर मुंडवाकर कॉलेज परिसर में घुमाया

पीठ में बैग लेकर वीडियो में लाइन में जाते दिख रहे छात्र

27 से ज्यादा छात्रों के मुंडवाए गए सिर

रैगिंग की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में मचा हड़कंप

प्रशासन ने मामले में जांच कराने के बाद कार्रवाई की कही बात

मेडिकल कॉलेज में पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं रैगिंग के मामले।

हल्द्वानी का राजकीय मेडिकल कॉलेज रैगिंग को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को सिर गंजा कर घुमाया गया है, जिसकी वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र पीठ में बैग लेकर लाइन में चलते हुए दिखाई दे रहे है, जिसमें छात्रों द्वारा अपना सर झुकाया गया है, सभी छात्रों के बाल कटे हुए हैं इनमें से कुछ छात्र ऐसे हैं जिन्होंने एप्रेन पहना हुआ है, मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में पहले भी कई बार रैगिंग की घटनाएं हो चुकी है। वहीं इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है, इस मामले में वह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात की गई है, फिलहाल इस मामले में किसी भी छात्र की तरफ से रैगिंग से जुड़ी कोई भी शिकायत नहीं की गई है। एन्टी रैगिंग कमेटी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *