यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड देहरादून मूल के लोग,सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी से गुहार।

Spread the love

देहरादून
यूक्रेन में भारतीय मूल के छात्र युद्ध के बाद वह फंस गए हैं, इसी बीच उत्तराखंड के बच्चे भी यूक्रेन में वही फंस गए हैं, जिसके चलते अभिभावकों के मन में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें तीन शिक्षक महिलाएं अपने बच्चों को भारत वापस लाने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रही है,

केंद्रीय विद्यालय न. 2 हाथीबड़कला की शिक्षाओं ने लगाई प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, अपने बच्चों की सकुशल घर वापसी को लेकर लगाई गुहार, यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग फँस गए है, यूक्रेन में सभी तरह की आवजाहि बन्द हो गई है फ्लाइट में सभी निरस्त कर दी गई है, उन्होने वीडियो संदेश में बताया कि हमारे बच्चे वँहा से 27,28 को घर पहुँचने वाले थे, लेकिन अब सभी तरह की उड़ाने बन्द है, जिसके चलते अब घर वालो को प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगानी पड़ रही है। जिससे कि उनके बच्चे व भारत के सभी की सकुशल घर वापसी हो जाये।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *