उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का बदला मिजाज नजर आएगा,जानिए आपके जिले में मौसम मिजाज।
देहरादून-उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में धूप खिली हुई है लेकिन राजधानी देहरादून में कल से मौसम कुछ परिवर्तन दिखाई देने वाला है मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह बताया कि लगभग सभी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा। इस दौरान गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में वर्षा हो सकती है। दूसरी ओर, कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व चंपावत में भी बारिश होने की संभावना रहेगी। प्रदेश के 2500 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फ भी गिर सकती है। आमतौर पर मार्च की शुरूआत से मौसम में गर्माहट तेज हो जाती है। सीजन की इस आखिरी बारिश के बाद मौसम में ठंड़क में कमी और गर्मी में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 23, 24 फरवरी को भारी बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम फिर करवट बदलेगा जिस वजह से 22 से 24 तारीख तक राज्य के गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। 23 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश बर्फबारी का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार कल से प्रदेश के कई हिस्सों मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
सीमांत जनपद में एकबार फिर मौसम ने करवट बदली
मुनस्यारी में मौसम का 11वां हिमपात हुआ है। जिससे यहां आसपास के इलाकों में भी पारा लुढ़क गया है। मानसरोवर यात्रा मार्ग पूरी तरह से बर्फ से ढका गया है। दारमा,व्यास के गांवों में भी हिमपात से लोगों को हिमपात के बाद ठंड सता रही है। सीमांत जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। मुनस्यारी के आस पास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम का 11वां हिमपात हुआ। खलिया में तीन ,कालामुनि में दो व नागनीधूरा में 4 इंच से अधिक बर्फबारी हुई है।
कई इलाकों में बारिश के साथ ही तेज हवाओं के चलने की संभावना है मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। 24 व 25 फरवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में छुट पुट बारिश की संभावना है व 25 फरवरी के बाद से मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।


