बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने क्या बोला उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग के अनुभव को लेकर, निर्माता जैकी बगनानी ने क्या कहा बड़े प्रोजेक्ट की फिल्मो को लेकर।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने क्या बोला उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग के अनुभव को लेकर, निर्माता जैकी बगनानी ने क्या कहा बड़े प्रोजेक्ट की फिल्मो को लेकर।
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी के एस चौहान ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एवं फ़िल्म निर्माता जैकी बगनानी से मुलाकात करते हुए उनको उत्तराखंड पर्यटन एवं फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन की कॉपी टेबल बुक भेंट की। अक्षय कुमार ने कहा कि उनको उत्तराखंड में फ़िल्म शूटिंग में बहुत मजा आया।उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड में पहली बार शूटिंग करने आये है यहाँ के डेस्टिनेशन बहुत ही शानदार है।

फ़िल्म निर्माता जेक्की बगनानी ने कहा कि उनकी फिल्म अक्षय कुमार और रकुलप्रीत के साथ 20 दिन से मसूरी और देहरादून में शूट की गई जिसमें 400 लोगों का टीम सम्मिलित थी। मसूरी तथा देहरादून में 12 होटल ,80 इनोवा कार शूटिंग अवधि में बुक की थी तथा लगभग 1000 जूनियर कलाकार उत्तराखंड से लिये गए थे। जिसके कारण उत्तराखंड राज्य के लिए रोजगार सृजन के साथ साथ उत्तराखंड के डेस्टिनेशन का फ़िल्म माध्यम से प्रचार प्रसार होगा।

उन्होंने कहा कि यहाँ पर फ़िल्म शूटिंग के अनुभव बहुत ही बेमिसाल रहा तथा उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के सिंगल विंडो सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें फ़िल्म शूटिंग की परमिशन बहुत ही आसानी से एक ही स्थान पर मिली। उन्होंने कहा वह जल्दी ही बहुत बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में उत्तराखंड में शूट करेंगे। आज गांधी पार्क तथा पुलिस लाइन, देहरादून में फ़िल्म की शूटिंग पूरी की गई। उत्तराखंड में 20 दिन की शूटिंग करने के बाद आज पूरी टीम मुंबई चली गई है। फ़िल्म में लाइन प्रोड्यूसर का काम उत्तराखंड के इम्रेशन ग्रुप के मयंक तिवारी की टीम ने किया।

 

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *