लापता मासूम का शव बरामद, पिता ने ही बड़ी बेरहमी से मारा डाला अपने कलेजे के टुकड़े को।।

Spread the love

उत्तराखंड: किच्छा के सिरौली कला से लापता हुए 3 वर्षीय मासूम सिवान मलिक का शव पुलिस ने उत्तराखंड से सटी उत्तर प्रदेश सीमा के ढकिया गांव से बरामद कर लिया है। मासूम की हत्या उसके पिता तारिक मलिक ने ही की थी। दरअसल सिवान मलिक काफी बीमार रहता था और इस बीमारी के चलते तारिक काफी कर्जदार हो गया था। इसी के चलते उसने बच्चे को मारने का फैसला लिया। कल वह अपनी मोटरसाइकिल पर बच्चे को बिठाकर उत्तर प्रदेश की सीमा में ले गया और वहां अपने मूल गांव ढकिया में खेत के समीप नहर में बच्चे को डुबोकर मार डाला और उसका शव वहीं छोड़कर घर आ गया, बाद में उसने बच्चे के लापता होने की खबर पुलिस को दे दी। पुलिस ने जब मुड़िया, बहेड़ी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तारिक बच्चे को ले जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने तारिक मलिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और सारी सच्चाई पुलिस को बता दी। पुलिस ने बच्चे का शव उत्तर प्रदेश की सीमा से बरामद कर लिया है। तारिक मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल बना हुआ है,इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *