हिंदू’ की परिभाषा नहीं जानने वाली पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार नहीं, ऐसा किसने ओर क्यों कहा।

Spread the love

उत्तराखंड- देहरादून- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा के दुर्ग पर छेद करना चाहती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में फिर से भाजपा सरकार बननी जरूरी है।कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, ओर जहां नहीं डूबे वहां भी भाई, बहन दोनों पार्टी को डूबा रहे हैं।
विकास ही युवाओं के जीवन में बदलाव ला सकता हैं। विकास भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। कांग्रेस के लोग देवभूमि में मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलना चाहती हैं। उन्होंने जनता को सचेत किया कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और फिर मेरा बुलडोजर चलेगा माफियाओं, गुंडों का सफाया कर उनकी परिसंपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। ऐसा न हो कि कुछ अपराधी कानून की आंख में धूल झोंककर उत्तराखंड भाग आएं। ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार होनी जरूरी है।
टिहरी के बौराड़ी प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सीएम योगी ने टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर के विजय सिंह पंवार के समर्थन में चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि असुरक्षा के कारण 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के लोग और व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे, जब यूपी में भाजपा की सरकार बनी माफियाओं व गुंडों की परिसंपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उनका सफाया हो गया। उत्तर प्रदेश अब देश का सबसे सुरक्षित राज्य बन गया। अब कांवड़ यात्रा चलती है और माफिया कहीं नजर नहीं आते हैं। यूपी में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार बननी जरूरी है। मोदी सरकार में राम मंदिर बन रहा है इसमें किसी को कोई शंका नही है, काशी में काशीविश्वनाथ का भव्य मंदिर बनाया है, इसी की तरह ही अब भव्य केदारनाथ धाम का निर्माण हुआ है। बदरीनाथ भी बहुत जल्द संवर जाएगा। उत्तराखंड देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है। उत्तराखंड का जवान देश की सीमा पर तैनात रहता है, तभी यह देश सुरक्षित है। उत्तराखंड में चारधाम के अलावा पांचवां सैनिक धाम बनने जा रहा है। लेकिन दूसरी पार्टी कुछ और धाम बनाने की सोच रही है, उन्होंने कहा किमैंने किशोर उपाध्याय को 15 साल पहले कह दिया था आ जाओ,कन्हा पड़े हो,
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान कहा कि किशोर उपाध्याय को मैने 15 साल पहले दिल्ली में भाजपा में आने को कह दिया था। क्योंकि कांग्रेस किशोर उपाध्याय की भावनाओं के अनुरूप की पार्टी नहीं है। जो भावनाएं किशोर की है वह काम सिर्फ भाजपा ही करती है, आपको यंहा मंच मिलेगा।  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रताप इंटर कॉलेज मैदान पहुंचते ही जय श्रीराम के नारे गूंज उठे।

भाजपाइयों ने जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। भाषण के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पढ़ाई के दौरान टिहरी जिले के गजा में बीते दिनों को याद किया। कहा तब उन्होंने रानीचौरी क्षेत्र का नाम बहुत सुना था। रानीचौरी क्षेत्र में वानिकी और उद्यानिकी की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। कहा कि डेढ़ साल पहले देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ कार्यक्रम में टिहरी आए थे।

‘हिंदू’ की परिभाषा नहीं जानने वाली पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार नहीं
टिहरी के बाद योगी आदित्यनाथ कोटद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कोटद्वार पर यूपी से ज्यादा मेरा अधिकार है। उत्तराखंड से निकलने वाली गंगा का हम यूपी में आचमन करते हैं। देवभूमि के प्रति लोगों की अपार श्रद्धा है इसलिए कांग्रेस यहां आने नहीं देना है। कांग्रेस के भाई बहन के सामने पहचान का संकट पैदा होने वाला है। इस दौरान उन्होंने कोटद्वार से भाजपा उम्मीदवार ऋतु खंडूरी, लैंसडौन से दिलीप रावत, श्रीनगर से धन सिंह रावत और यमकेश्वर से रेणु बिष्ट को वोट देने की अपील की।कहा कि ‘हिंदू’ कोई सांप्रदायिक शब्द नहीं है। ‘हिंदू’ हमारी सांस्कृतिक पहचान है। देवभूमि में अगर कोई ‘हिंदू’ की परिभाषा नहीं जानता है तो उस पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार कतई नहीं ही होना चाहिए। यूपी के सीएम बोले राहुल गांधी को हिंदू की परिभाषा कहते हुए सुनकर हैरानी हुई। उन्हें बताया जाना चाहिए कि उनके परदादा खुद को ‘एक्सीडेंटल हिंदू’ कहते थे। उनको हिंदू की परिभाषा बताना शोभा नहीं देता, उनके पूर्वजों को हिंदू होने पर गर्व नहीं था।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *