बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे,धामी ने दिया प्रस्ताव।

Spread the love

उत्तराखंड- बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर होंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मिलने पहुंचे अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर उन्होंने हामी भर दी। अक्षय कुमार ने भविष्य में उत्तराखंड में ही घर बनाने की इच्छा भी जताई। 31 साल के फिल्मी कैरियर में उत्तराखंड को बहुत ही खूबसूरत बताया। अक्षय उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता से बहुत ही ज्यादा प्रभावित हैं। नाश्ते की टेबल पर दोनों के बीच उत्तराखंड के युवाओं पर्यटन और अन्य विषयों पर विस्तार से हुई वार्ता।अक्षय कुमार उत्तराखंड में आजकल अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन बन रही साउथ फिल्म ‘रत्सासन’ के रीमेक की शूटिंग मसूरी, धनोल्टी सहित कई लोकेशन में हो रही है। मसूरी में मंगलवार को पहले शूटिंग बार्लोगंज स्थित ओकग्रोव स्कूल में हुई थी। फिर सेंट जॉर्ज स्कूल के गेट पर फिल्म का एक दृश्य शूट किया गया था। फिल्म की शूटिंग और अक्षय कुमार की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस और फिल्म यूनिट के लोगों ने लोगों को वहां से हटाया। बड़ी संख्या में अक्षय कुमार के फैन उनसे मिलने मसूरी भी पहुंचे थे, लेकिन अक्षय ने सभी से दूरी बनाई हुई थी।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *