तीन धारा के समीप खाई में गिरा वाहन,2की मौत आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल।
उत्तराखंड- टिहरी जिले से आज दुखी करने वाली खबर आई है टिहरी जनपद के देवप्रयाग में तीन धारा के पास एक ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद 108 की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस विभाग की ओर से जानकारी के मुताबिक एक ट्रक UK 07 TA 4601 है, जो कि श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। चौकी बचेलीखाल क्षेत्र भरपूर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक में 09 लोग सवार थे, जिसमे से 02 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए।


