शर्मा के पक्ष में आए सभी कांग्रेसी उम्मीदवार, सहसपुर विधानसभा सीट पर बढ़ रही है,पुण्डीर की मुश्किलें

शर्मा के पक्ष में आए सभी कांग्रेसी उम्मीदवार, सहसपुर विधानसभा सीट पर बढ़ रही है,पुण्डीर की मुश्किलें
Spread the love

उत्तराखंड- देहरादून_ राजधानी देहरादून की सहसपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आर्य़ेंद्र शर्मा को टिकट मिलने के बाद नाराज सभी कांग्रेसी दावेदारों ने अब आरेंद्र शर्मा के समर्थन में हाथ मिला लिया है। नाम वापसी के अंतिम दिन तीन कांग्रेसियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए है। वहीं सहसपुर में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी ने कांग्रेस की जीत का सकंल्प लिया। इस सीट से आर्येंद्र के साथ ही लक्ष्मी अग्रवाल, गुलजार अहमद, राकेश नेगी, विनोद चौहान, अनीस अहमद, अकील अहमद और रमेश आजाद कांग्रेसी टिकट के दावेदार थे। लेकिन कांग्रेस ने आर्येंद्र को अपना प्रत्याशी घोषित किया। जिसके बाद से ही अन्य दावेदारों में नाराजगी बढ़ गई थी। साथ ही अनीस, अकील और रमेश ने तो बतौर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन भी कर दिया था। कांग्रेस प्रत्याशी आर्येंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष संजय किशोर की ओर से सभी से वार्ता करके पार्टी के हित में काम करने का आग्रह किया। उनकी यह अपील से आज सेलाकुई में कांग्रेस चुनाव कार्यालय पर हुई एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सभी दावेदार एक मंच पर दिखे। नामांकन दाखिल करने वालों ने नाम वापस लेने का एलान किया। सभी ने एकजुट होकर सहसपुर क्षेत्र को पिछले 15 सालों चल रहे भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलाने का संकल्प लिया। कांग्रेस प्रत्यासी आर्येंद्र ने कहा कि अब सभी साथी एक मंच पर आ गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस की जीत तय हो चुकी है। सभी लोग मिलकर इस क्षेत्र के विकास की नई गाथा लिखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी साथियों की पूरा सम्मान बरकरार रखा जाएगा।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *