उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर: कांग्रेस में बदलेंगे प्रत्याशियों के विधानसभा क्षेत्र तो हरक सिंह रावत का हुआ टिकट फाइनल?।
उत्तराखंड-देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस में दूसरी लिस्ट आने के साथ ही आधा दर्जन सीटों पर विरोध शुरू हो गया था जिसको हाई कमान के संज्ञान में लाया गया,ओर अब यह फैसला लिया गया कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत लाल कुआं से चुनाव लड़ेंगे, ओर पूर्व विधायक रणजीत रावत सल्ट से चुनाव लड़ेंगे,कालाढूंगी से महेश शर्मा और पूर्व सांसद महेंद्र पाल रामनगर से उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार होंगे ।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है
दूसरी सूची में हरीश रावत को रामनगर से प्रत्याशी घोषित किया गया था जिसका विरोध ज्यादा हो रहा था।
_ एक ओर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
हरक सिंह रावत का हो सकता है टिकट फाइनल
हरक सिंह रावत को चौबट्टाखाल से बना सकती है अपना प्रत्याशी_ सूत्र
प्रत्याशियों के क्षेत्र बदलने के साथ हरक सिंह रावत का नाम भी नई सूची में हो सकता है शामिल


