निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मशीनों की जाँच शुरू, आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए तैयारी पूरी
उत्तराखंड – देहरादून – आगामी विधानसभा चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर देहरादून में ईवीएम मशीनों की जांच शुरू हो गई है , देहरादून सर्वे ऑफ इंडिया में ईवीएम की मशीनों को चेक किया गया,
साथ ही मतदान में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर जिला निर्वाचन के समस्त ज़िम्मेदार अधिकारी और ऐसे अधिकारी और कर्मचारी जिनकी चुनाव में पहली बार ड्यूटी लगेगी उनको ईवीएम के बारे में रेंडमाइजेशन के माध्यम से टेक्निकली तौर पर बताया गया। मतदान के समय मशीन में किसी भी तरह की प्रॉब्लम आने पर उस समस्या का सोलियूश कैसे किया जाएगा इस बारे में कमर्चारियों को अपडेट दी गई । डीएम देहरादून डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गए EMS सॉफ्टवेयर से जनपद की 10 विधानसभा में 2370 ईवीएम और 2714 वीवीपेट मशीनों का पहली बार रेंडमाइजेशन किया है उन्होंने कहा रेंडमाइजेशन की एक एक कॉपी सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई है।



