जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज जांच के लिए टीम का किया गया गठन
उत्तराखंड -हरिद्वार- जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को मिला धमकी भरा पत्र आनन-फानन में पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज जांच के लिए टीम का गठन किया गया जांच शुरू
धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वमी राजराजेश्वराश्रम को एक धमकी वाला पत्र मिला है।पत्र की भाषा हिंदी है।पत्र कविता के रूप में लिखा है। पत्र के अंत में तालिबान लिखा गया है। महामण्डलेश्वर स्वामी राजराजेश्वराश्रम को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस द्वारा मामले में एक टीम का गठन भी किया गया है।वही हरिद्वार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है इसके साथ ही धमकी भरे पत्र की जांच शुरू हो गई है।
आपको बता दे कि शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम संघ और बीजेपी से जुड़े बड़े संत हैं उनको धमकी भरा पत्र मिलने से हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हर पहलू से धमकी भरे पत्र की जांच कर रही है। पुलिस की जांच का विषय ये है कि आखिर ये पत्र किसने और क्यों भेजा है। शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को या धमकी भरा पत्र डाक से भेजा गया है।हरिद्वार एसएसपी ने बताया कि पत्र पोस्ट से आया है। ये किसी की शरारत लग रही है। लेकिन पुलिस धमकी भरे पत्र को फिर भी हल्के में नहीं ले रही है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



