महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, थाम सकती है बीजेपी का दामन यह है वजह।
देहरादून- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी जनता को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में अपना डेरा जमाए हुए हैं। बता दे कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य नैनीताल विधानसभा से टिकट की दावेदारी की है। और उन्होंने अपना रुख भी साफ किया है कि अगर उन्हें नैनीताल सीट से टिकट नहीं मिलता है, तो वह बीजेपी का दामन थाम सकती हैं ऐसे में कहीं ना कहीं अब कांग्रेस के लिए हॉट सीट बनती जा रही नैनीताल सीट पर प्रत्याशी का चुनाव करना एक बहुत बड़ी चुनौती साबित होने जा रही है।


