सबका साथ हो, गंगा साफ हो’ के संकल्प के साथ पूर्णानंद घाट हुई महिला गंगा आरती। ‘गंग सबला ने गंगा आरती से मकर संक्राती की दी शुभकामनाएं

सबका साथ हो, गंगा साफ हो’ के संकल्प के साथ पूर्णानंद घाट हुई महिला गंगा आरती।  ‘गंग सबला ने गंगा आरती से मकर संक्राती की दी शुभकामनाएं
Spread the love

उत्तराखंड- गंग सबला-एक संकल्पना परियोजना (महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती) द्वारा आयोजित पूर्णानंद घाट पर हुई गंगा आरती। ‘सबका साथ हो, गंगा साफ हो’ के संकल्प को साध कर पूर्णानंद धाट पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई व गंगा स्वच्छता की अपील की गई।
गंगा आरती के बाद गंगा तट की साफ सफाई करके लोगों को जागरूक किया गया।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल जी ने कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक हैं। भारत के इतिहास में गंगा को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और प्रत्यक्ष रूप से 30 करोड़ आबादी को आजीविका देने वाली गंगा का संरक्षण सबके साथ करना होगा। गंगा आरती का उद्देश्य गंगा और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
पूर्णानंद धाट पर घंटा-घड़ियाल, शंख की ध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंज उठा।
इस अवसर पर विनोद रतूड़ी जी मंडी समिति अध्यक्ष ऋषिकेश, भगवती भगवती रतूड़ी जी कोषाध्यक्ष व मुकेश तिवारी जी बीजेपी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी टिहरी भी शामिल हुए और देश व दुनिया में सुख शांति की कामना करते हुए कहा कि कहा कि महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती से उत्तराखंड की महिलाओं का स्वाभिमान जागेगा व प्रोत्साहन मिलेगा इससे हमारे उत्तराखंड की महिलाओं को एक ऊर्जा और गति मिलेगी जिससे सारे समाज में महिला स्वावलंबन व नेतृत्व का संदेश फैलेगा।
इस अवसर पर  मनोज ज़ख्मोला जी पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा ने बताया कि मकर सक्रांति गंगा आरती में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का भी ध्यान रखा गया। सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करते हुये मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा आरती की।

आयोजन में प्रमुख रूप इस अवसर पर ऋषिकेश गंगा आरती से संध्या जी युवक मंगल दल हरिपुर कला अध्यक्ष विशाल भट्ट ,गंग सबला प्रोजेक्ट मैनेजर शांति सिंह जी, सुशीला सेमवाल जी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुनी की रेती हरिपुर कला ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला जी , युवक मंगल दल से अंकित बिजलवान जी, यमकेश्वर से बूथ अध्यक्ष बीजेपी मनीष कुमार जी आदि उपस्थित रहे व समारोह को चार चांद लगाने के लिए कलाकार मौजूद थे।

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *