कांग्रेस जाने की अफवाह पर लगाया पूर्ण विराम, कहा हिन्दू हूं ओर हिंदूवादी पार्टी में रहूंगा

Spread the love

उत्तराखंड- देहरादून: लगातार सियासी उठापटक चुनावी घोषणा होने के साथ ही दलबदल भी तेज हो गया है। लैंसडाउन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक दिलीप रावत के भी कांग्रेस ज्वाइन करने की अटकलें है। लेकिन वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद विधायक दिलीप रावत ने सभी अटकलों का खण्डन किया है। विधायक ने कहा की कुछ लोग साजिश के तहत उनके कांग्रेस में जाने की अफवाह उड़ा रहे है। वो पूरी तरह से बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ता है।  विधायक दिलीप रावत ने कांग्रेस में जाने की अफवाहों को सिरे से नकार दिया है उन्होंने कहा कि ये सारी की सारी झूठी खबर है और मैं भारतीय जनता पार्टी का हूं और मैं स्पष्ट कर दूं मैं घोर हिंदूवादी आदमी हूं इसलिए एक ही विकल्प है जो भारतीय जनता पार्टी उसका संरक्षण करती है उसके साथ हूं मैं बीजेपी में रहूंगा और पार्टी जो भी जिम्मेदारी मुझे देगी उसे निभाने में पूरा प्रयास करूंगा इससे पहले दो बार विधायक बनने का मुझे मौका पार्टी की तरफ से मिला है मैं तीसरी बार भी अपेक्षा करता हूं की मुझे अवसर देंगे तो जीत के भी दिखा दूंगा,

Rupesh Negi

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *